न्यूयार्क, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डाऊ जोंस औद्योगिक औसत 1.29 फीसदी गिरावट के साथ 15,666.44 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 1,867.61 पर बंद हुआ। नैसडाक कंपोजिट इंडेक्स 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 4,506.49 पर बंद हुआ।
सुबह के कारोबार में तीनों सूचकांकों में तेजी थी। डाऊजोंस में 2.42 फीसदी, एसएंडपी 500 में 2.48 फीसदी और नैसडाक में 3.39 फीसदी तेजी थी।
चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा आरआरआर तथा मुख्य ब्याज दर में क्रमश: 50 और 25 आधार अंकों में कटौती की घोषणा करने का सुबह के कारोबार में शेयर बाजारों पर अनुकूल असर देखा गया था।
न्यूयॉर्क के एक शोध समूह कांफ्रेंस बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में उपभोक्ता विश्वास सूचकांक की रीडिंग 101.5 दर्ज की गई, जो जुलाई में 91.0 थी।
dharmpath.com dharmpath