न्यूयॉर्क, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कंपनियों के बेहतर नतीजों और मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बल पर अमेरिकी शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज गुरुवार को 293.60 अंकों यानी 1.21 फीसदी की मजबूती के साथ 24,483.05 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 21.80 अंकों यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 2,663.99 पर रहा।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 71.22 अंकों यानी 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 7,140.25 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath