लखनऊ, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में ले लिया।
सेंगर पर 17 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है।
सेंगर को सीबीआई कार्यालय ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
हालांकि, सेंगर को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पीड़िता ने इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता की वजह से रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की थी।
dharmpath.com dharmpath