अमेरिकी शेयर मिले-जुले रुख के साथ बंद

न्यूयॉर्क, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डाव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 56.21 अंकों यानी 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 26,430.57 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 4.09 अंकों यानी 0.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,880.34 पर रहा।

नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 2.07 अंकों यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,73802 पर रहा।

अमेरिकी श्रम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में बेरोजगारी दर घटकर 3.7 फीसदी रही। वहीं कुल नॉनफार्म पेरोल रोजगार दर 134,000 बढ़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493