अमेरिकी संग डेटिंग कर रहीं एमा वॉट्सन?

लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हैरी पॉटर की अभिनेत्री एमा वॉट्सन रग्बी खिलाड़ी मैथ्यू जैनी के साथ संबंध टूटने के बाद से बेहद दुखी थीं, लेकिन खबरों के मुताबिक अब वह 35 वर्षीय अमेरिकी ‘आईवी लीग’ स्नातक विलियम नाइट के साथ डेटिंग कर रही हैं।

मैक के नाम से मशहूर विलियम खुद को एक प्रौद्योगिकी और व्यापार विशेषज्ञ बताते हैं।

एक सूत्र के मुताबिक, “मैक एक सहज और सरल व्यक्ति हैं, जिनका हॉलीवुड से कोई नाता नहीं है और एमा को उनकी यही सादगी पसंद है।”

25 वर्षीय वॉट्सन का मैथ्यू के साथ 2014 में संबंध खत्म हो गया था।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, एमी इस संबंध के टूटने के कारण बेहद दुखी हो गई थीं, लेकिन वह पिछले चार महीनों से नाइट के साथ डेटिंग कर रही हैं। इस दौरान नाइट ने वॉटसन से उनके गृहनगर ऑक्सफोर्ड में नववर्ष के मौके पर मुलाकात की थी।

समाचार पत्र ‘द सन’ के रविवार के संस्करण में प्रकाशित खबर में एक सूत्र के मुताबिक, “मैथ्यू से संबंध टूटने के बाद वह बेहद दुखी थीं और उन्हें एक नए रिश्ते से जुड़ने के लिए तैयार होने में एक साल से भी ज्यादा का समय लगा। वह दोनों एक-दूसरे से बेहद खुश हैं और जब भी एमा व्यस्त नहीं होतीं, वे दोनों एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493