अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 4 की मौत (लीड-2)

काबुल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में सोमवार को एक आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में हमलावर भी शामिल है।

यह घटना बल्ख प्रांत की है। हमलावर ने सैन्य बस के पास हुए खुद को उड़ा लिया।

एक अधिकारी के मुताबिक हमले में 18 सैनिक घायल भी हुए हैं।

आत्मघाती हमलावर ने एक वाहन के पास अपनी विस्फोटक से लदी जैकेट में विस्फोट कर दिया।

तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493