कश्मीर में असामान्य शुष्क मौसम चिंताजनक

जम्मू/श्रीनगर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू और श्रीनगर में सोमवार को धूप खिली और दोनों क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

लेकिन धूप और शुष्क मौसम स्थानीय लोगों के लिए खुशी की जगह चिंता की बात है। दिसम्बर और जनवरी दोनों महीनों में कश्मीर घाटी में बिल्कुल भी बर्फबारी नहीं हुई है।

राज्य की नदियों, झीलों और झरनों में जल की आपूर्ति करने वाले बारहमासी पहाड़ी जलाशय इन दोनों महीनों में ही भरे जाते हैं।

असामान्य शुष्क मौसम बागवानी, कृषि और जल विद्युत उत्पादन के लिए चिंता का विषय है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, “सोमवार को जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।”

अधिकारी के मुताबिक, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

पहलगाम में न्यूनतम तापमान हिमांक से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और गुलमर्ग में शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री नीचे और लद्दाख क्षेत्र के कारगिल शहर में यह शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कटरा के वैष्णो देवी में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू क्षेत्र के उधमपुर शहर में यह 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493