अमेरिकी सांसद सरकारी बंद में विलंब पर सहमत

वाशिंगटन, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी कांग्रेस के नेता सोमवार को दो सप्ताह के सरकार वित्तपोषण उपाय पर सहमत हुए, जिससे सरकार के कामकाज ठप होने की समय-सीमा में 21 दिसंबर तक टल गया है।

‘द हिल’ पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोक्रेट व रिपब्लिकन के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित सीमा दीवार के वित्तपोषण पर बातचीत में गतिरोध था और वे सरकार को आंशिक कामकाज ठप होने से बचाने के लिए एक सौदे पर पहुंचने की समय-सीमा सात दिसंबर का सामना करने वाले थे।

ट्रंप ने दीवार के लिए पांच अरब डॉलर की मांग की थी, जबकि कांग्रेस डेमोक्रेट सीमा सुरक्षा के लिए 1.6 अरब डॉलर से ज्यादा मुहैया कराने को लेकर तैयार नहीं थे। यह मुद्दा पिछले वित्तपोषण विधेयक में शामिल था।

पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच.डब्लू. बुश के निधन के बाद सांसदों ने उनकी याद व अंत्येष्टि के लिए मतदान की प्रक्रिया स्थगित कर दी, जिससे समझौते को टालने के लिए थोड़ा समय मिल गया।

दो सप्ताह का स्थानापन्न उपाय वर्तमान वित्तपोषण स्तर में विस्तार जारी रखेगा और दीर्घकालिक खर्च सौदे पर पहुंचने के लिए 21 दिसंबर को नई समयसीमा बनाएगा। इस उपाय को जारी रखने के प्रस्ताव के रूप में जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493