आस्ट्रेलियन ओपन-2019 में बॉल किड्स का सबसे बड़ा दल भेजेगा भारत

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन-2019 में बॉल किड्स के तौर पर हिस्सा लेने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों से 10 बच्चों को चयन कर लिया गया है।

यह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में किसी भी देश द्वारा भेजा जाने वाला बॉल किड्स का सबसे बड़ा दल होगा।

एक संववाददाता सम्मेलन में मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। इस मौके पर कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके और भारत की डेविस कप टीम के कप्तान महेश भूपति भी मौजूद थे। भूपति मेलबर्न जाने से पहले इन बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। भूपति के मुताबिक यह भारतीय टेनिस के लिए एक बड़ा पल है।

भूपति की ही देखरेख में देश भर से 100 लड़के और लड़कियों का चयन किया गया। इसके बाद इनमें से 10 का अंतिम रूप से चयन किया गया। इनमें से पांच बच्चे दिल्ली के हैं।

गाड़ियों के निर्माण में विश्व स्तर पर आठवें नम्बर पर शामिल कंपनी किया मोटर्स बीते कई सालों से इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का आधिकारिक साझेदार है। किया आस्ट्रेलियन ओपन बॉल किड्स अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की भी संचालन करता है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा भारतीय बच्चों का स्थान सुरक्षित है।

मेलबर्न जाने के लिए चुने गए बच्चों में दिल्ली से अक्षित चौधरी (जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन), सोनम दीवान (मिराम्बिका प्री-प्रोग्रेस स्कूल), रिहव ओझा (डीपीएसए वसंत कुंज), स्वाति मल्होत्रा (दिल्ली पब्लिक स्कूल, रोहिणी) और अनन्या सिंह (प्रगति पब्लिक स्कूल, द्वारका) शामिल हैं जबकि जेनिका जेसन (सेंट जोसेफ स्कूल, मुंबई), सार्थक गांधी (स्ट्रॉबैरी फील्ड्स हाई स्कूल, चंडीगढ़), एम. वशिष्ट कुमार रेड्डी (सेंट जॉन हाई स्कूल, हैदराबाद), अंतित पिलानिया (सेंट थॉमस स्कूल, बहादुरगढ़), नमन मेहता (एलए. मार्टिनिएरे ब्वॉएज, लखनऊ) बाकी के पांच शहरों से चुने गए बच्चे हैं।

इस मौके पर भूपति ने कहा, “मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बन कर खुश हूं। मुझे लगता है कि इस कार्यक्रम से युवा बच्चों में टेनिस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह बच्चों के लिए जीवन में मिलने वाला एक मात्र मौका है जो उन्हें अपने कौशल को निखारने में मदद करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493