हवाना, 14 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के रिपब्लिक सीनेटरों के प्रतिनिधिमंडल ने क्यूबा के पहले उपराष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल और विदेश मंत्री ब्रुनो रॉड्रिग्ज से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों व अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
सरकारी नेशनल इंफॉर्मेशन एजेंसी (एआईएन) के मुताबिक, सीनेटर जेफ फ्लेक, सुजन कॉलिन्स और पैट रॉबर्ट्स ने शनिवार को पैलेस ऑफ द रिवोल्यूशन में डियाज कैनल के साथ मुलाकात की और क्यूबा के आर्थिक और सामाजिक मॉडल के आधुनिकीकरण की प्रगति, मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों और इस व्यापार प्रतिबंध को समाप्त करने की जरूरत पर चर्चा की।
अमेरिका में क्यूबा के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक जोसेफिना विडल ने दोनों बैठकों में हिस्सा लिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की क्यूबा की नई नीति का रिपब्लिक पार्टी के कुछ वर्गो की ओर से जोरदार विरोध हुआ।
अरिजोना के सीनेटर फ्लेक ‘फ्रीडम टू ट्रैव टू क्यूबा एक्ट’ के मुख्य प्रमोटर हैं। इस अधिनियम को जनवरी में अमेरिकी संसद में पेश किया गया था। इस अधिनियम का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों के क्यूबा की यात्रा करने पर लगाए गए कानूनी प्रतिबंध समाप्त करना है।
dharmpath.com dharmpath