अमेरिकी सीनेट में ईरान परमाणु समीक्षा विधेयक पारित

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने एक द्विदलीय विधेयक पारित किया है, जो कांग्रेस को ईरान के साथ होने वाले अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समाझौते की समीक्षा करने और संभावित रूप से अस्वीकार करने की अनुमति देता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, विधेयक गुरुवार को 98-1 से पारित हुआ। केवल रिपब्लिकन के एक सदस्य टॉम कॉटन इसके विरोध में थे, क्योंकि वह चाहते थे कि ईरान के साथ यह संभावित समझौता कांग्रेस के समक्ष एक संधि के रूप में पेश किया जाए।

सीनेट के इस विधेयक के तहत कांग्रेस 30 दिनों में ईरान के साथ होने वाले इस समझौते की समीक्षा करेगी और इस पर मतदान कराएगी। इस दौरान ओबामा प्रशासन ईरान पर लगे प्रतिबंध नहीं हटा सकेगा।

पिछले महीने सीनेट की विदेशी मामलों की समिति में यह विधेयक पारित होने के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि वह इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने को तैयार हैं। लेकिन उन्होंने इस विधेयक में संशोधन करके इसके इजरायल के इससे बाहर होने के अधिकारों को मान्यता देने जैसे किसी संशोधनों के प्रति आगाह किया था।

कॉटन और मार्को रुबिको ने ऐसे संशोधन पर मतदान कराने को बहुत प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।

ईरान और अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और जर्मनी, जिन्हें पी5 प्लस1 समूह के नाम से जाना जाता है, परमाणु समझौते को 30 जून तक पूरा करने की कोशिश में लगे हैं।

ओबामा ईरान के साथ किसी भी अंतिम समझौते पर कांग्रेस की किसी अस्वीकृति को वीटो कर सकते हैं, जबकि कांग्रेस के दोनों सदन दो-तिहाई बहुमत से ओबामा के वीटो को भी खारिज कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493