सलमान के प्रशंसक ने जान देने की कोशिश की

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के एक प्रशंसक ने शुक्रवार को यहां बंबई उच्च न्यायालय परिसर में उस समय जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जब 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़ित को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनके हजारों प्रशंसक जमा हैं।

इधर, दक्षिण मुंबई स्थित बंबई उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति ए.एम. थिपसे ने सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी सजा स्थगित कर दी है।

प्रशंसकों की भारी भीड़, हस्तियों और मीडिया दलों के कारण दोनों जगहों पर कड़ी सुरक्षा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493