अमेरिकी सेना ने अपनी विफलता स्वीकार की

वाशिंगटन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल मार्क मिले ने कहा कि सैनिकों की आपराधिक गतिविधियों की रिपोर्ट एफबीआई तक पहुंचाने में सेना की तरफ से त्रुटियां रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मिले ने पेंटागन में बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि सेना के करीब 10 से 20 प्रतिशत मामलों की जानकारी एफबीआई को नहीं दी गई।

मिले ने कहा, “प्रतिशत काफी ज्यादा है। यह समस्या सेना के हर भाग में है।”

पिछले सप्ताह अमेरिकी वायु सेना ने माना कि वह पूर्व एयरमैन डेविन केली के हमले की सजा को एफबीआई को सौंपने में विफल रही। केली ने इस महीने की शुरुआत में टेक्सास के एक चर्च में गोलीबारी की थी जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

मिले ने कहा, “हमसे भारी चूक हुई है। यह दर्शता है कि हमें मजबूत होने की जरूरत है।”

टेक्सास के चर्च में हुई शूटिंग के बाद रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने केली मामले में आपराधिक रिकॉर्ड को संभालने और सभी सैन्य शाखाओं की प्रासंगिक प्रक्रियाओं की समीक्षा करने का आदेश दिया।

मिले ने कहा, “हम जानते है कि जो स्थिति वायु सेना के अंदर है वह सेना के किसी भी भाग में हो सकती है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि ऐसे हर मामले को एफबीआई जैसी नागरिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों तक पहुंचाया जाए।”

केली को अपनी पूर्व पत्नी और सौतेले बेटे पर हमला करने का भी दोषी पाया गया था। उसे 12 महीने के लिए जेल की सजा सुनाई गई और उसे आचरण निर्वहन प्राप्त हुआ, जो 2014 में पूरा हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493