टोक्यो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। जापान की संघीय सरकार ने कहा है कि ओकिनावा द्वीप पर अमेरिकी सैन्य अड्डा बनाने के लिए होने वाले निर्माण को फिलहाल रोका जा रहा है। यह कदम प्रांतीय सरकार के साथ सैन्य अड्डे के मुद्दे पर तनाव को घटाने के लिए उठाया गया है।
यह ऐलान शुक्रवार को प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ओकिनावा के गवर्नर ताकेशी ओनागा के बीच होने वाली वार्ता के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। दोनों नेताओं की टोक्यो में मुलाकात होने वाली है।
जापान की संघीय सरकार ने कहा है कि ओकिनावा की प्रांतीय सरकार के साथ इस मुद्दे पर 9 सितंबर तक गहन विचार विमर्श किया जाएगा।
विवाद फुतेन्मा के अमेरिकी सैनिक अड्डे के स्थानांतरण से जुड़ा हुआ है। यह काम मंगलवार से होना था लेकिन अभी इसे रोक दिया गया है। यह जानकारी क्योदो समाचार सेवा ने मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा के हवाले से दी है।
ओकिनावा के गवर्नर ताकेशी ओनागा ने कहा है कि इस सैन्य अड्डे को हटाने के विरोध में हर संभव कदम उठाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath