लेवरकुसेन (जर्मनी), 4 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायेर लेवरकुसेन के लिए खेलने वाले सेंट्रल डिफेंडर ओएमेर टोपराक जांघ में चोट के कारण कुछ समय के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।
तुर्की के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी टोपराक को रविवार को इटली के क्लब सेवियो वेरोना के साथ हुए दोस्ताना मुकाबले के दौरान चोट लगी थी।
कोच रोजर स्कमीड्ट ने कहा है कि टोपराक थोड़े समय के लिए मैदान से दूर रहेंगे लेकिन लेवरकुसेन को नए सत्र की शुरुआत उनके बगैर ही करना होगा।
लेवरकुसेन 15 अगस्त को जर्मन लीग के मौजूदा सत्र के पहले दौर के मुकाबले में हॉफेनहेम के साथ भिड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath