अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, पुलिस की कार्रवाई में हमलावर की मौत

स्थानीय प्रशासन ने रविवार को बताया कि हमलावर की पहचान एंटिगो हाईस्कूल के बाहर के किशोर जैकब ई.वैगनर (18) के रूप में हुई है। पुलिस की गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं, उसके द्वारा की गई गोलीबारी में घायल छात्रों की जान को किसी तरह का खतरा नहीं है।

समाचार चैनल ‘एनबीसी’ ने एंटिगो पुलिस प्रमुख एरिक रॉलर के हवाले से बताया, “पुलिसकर्मी स्कूल के बाहर पार्किं ग क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। एक पुलिसकर्मी ने तुरंत ही हमलावर पर गोली चलाई।”

हमलावर के उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच जारी है। ऐसा बताया जा रहा है वैगनर, जो एंटिगो से ही स्नातक की डिग्री हासिल कर चुका था, अपनी रायफल के साथ कार्यक्रम में जाना चाहता था।

इस घटना से वैगनर के दोस्त हैरान हैं, क्योंकि उसके दोस्तों की राय में वह एक अच्छा इंसान था। वह एंटिगो की ही एक लड़की को डेट कर रहा था, लेकिन हाल ही में उनका अलगाव हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493