संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा, “उत्तर कोरिया ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों 1718 (2006), 1874 (2009), 2087 (2013), 2094 (2013) और 2270 (2016) का गंभीर उल्लंघन किया है।”
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने जोर देकर कहा कि यदि उत्तर कोरिया द्वारा नई बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण असफल भी रहे हैं, तो भी यह प्रस्तावों का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है।
समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने रविवार को बताया था कि उत्तर कोरिया ने देश के शीर्ष नेता किम जोंग उन के निरीक्षण में पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।
dharmpath.com dharmpath