लॉस एंजेलिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मॉडल-अभिनेत्री अम्बर रोज पर कथित रूप से एक स्ट्रिप क्लब ने 10 लाख डॉलर का मुकदमा कर दिया है।
स्ट्रिपर रह चुकीं 33 वर्षीय मॉडल ने कहा कि वह लॉस एंजेलिस के स्ट्रिप क्लब एस ऑफ डायमंड्स की नई मालकिन हैं।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, क्लब का स्वामित्व रखने वाले एसकेडब्ल्यूएस एंटरप्राइजेज ने हालांकि दावा किया है कि यह बात स्पष्ट तौर पर झूठी है और उन्होंेने इस क्लब को किसी को नहीं बेचा है।
उन्होंने कथित तौर पर अम्बर पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए 10 लाख डॉलर का मुकदमा कर दिया है।
इस क्लब के बारे में अम्बर ने हाल ही में कहा था, “मैं एक डांसर थी, मैं असाधारण डांसर थी, मैं लंबे अर्से तक स्ट्रिपर (एडल्ट क्लब में कपड़े उतारना) थी। यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन समय था।”
रोज ने आगे कहा, “क्या आप सब जानते हैं कि मैंने एस ऑफ डायमंड्स को खरीद लिया है, इसलिए यह वहां पहुंचने वाली हर लड़की और स्ट्रिपर के लिए है। आप एक दिन पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंच पर रसेल सिमॉन्स के साथ हो सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath