ऑस्कर समारोह में नहीं जा रहा : मिक जैगर

लॉस एंजेलिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज गायक मिक जैगर का कहना है कि वह 89वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में शिरकत नहीं करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को जैगर के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि वह ऑस्कर में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं।

ऑस्कर पुरस्कार समारोह रविवार को आयोजित है।

इससे काफी लोगों को यह लगा कि जैगर प्रियंका चोपड़ा के साथ ऑस्कर में शिरकत करने जा रहे हैं।

जैगर ने ट्वीट कर कहा, “कितना अजीब है। मैंने पढ़ा कि मैं प्रियंका चोपड़ा के साथ ऑस्कर में शिरकत कर रहा हूं। मैं ऑस्कर में शिरकत नहीं करने जा रहा।”

प्रियंका ने इससे पहले कहा था कि वह इस साल ऑस्कर में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा, “योजनाएं बदली हैं। हम आ गए हैं ऑस्कर। मिक जैगर ला ला लैंड।”

प्रियंका ने पिछले साल भी ऑस्कर में शिरकत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493