अम्बेडकर नगर में बस-पिकअप की टक्कर, 1 की मौत

अम्बेडकर नगर, 25 जुलाई(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकर नगर के जलालपुर से लखनऊ जा रही एक बस की सम्मनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन से सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में पिक-अप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

थानाध्यक्ष राम लखन पटेल ने बताया, “घटना अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के पास की है। अंबेडकरनगर से लखनऊ जा रही निजी बस व पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गई और अन्य कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जेसीबी लगाकर खाई में गिरी गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है।”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार सुबह विपरीत दिशा से आ रहीं बस व पिकअप में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर से बस सड़क किनारे खाई में लटक गई और पिकअप दूर जाकर खाई में पलट गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। जब तक ड्राइवर को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493