अयाज को उनकी प्रतिभा से कम आंका गया है : समीर सोनी

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशकसमीर सोनी ने कहा कि टेलीविजन धारावाहिक ‘दिल मिल गए’ से मशहूर हुए अभिनेता अयाज खान को उनकी प्रतिभा से कम आंका गया है और उद्योग में उन्हें अभी वह पहचान नहीं मिली है, जो उन्हें मिलनी चाहिए थी।

समीर ने कहा, “अयाज को कम आंका गया है। मेरी नजर में वह शानदार हैं। उन्हें अभी वह पहचान नहीं मिली है, जो उन्हें मिलनी चाहिए थी। मुझे यह बुरा लगता है।”

अयाज जल्द ही समीर के मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘माई बर्थडे सॉन्ग’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म उन्हीं के द्वारा लिखित और निर्देशित है।

समीर ने कहा, “फिल्म में वह एक शैतान के किरदार में है। जब वह हंसते हैं तो उसमें शैतान का अक्स दिखाई देता है। हम उन्हें ‘लवेबल रास्कल कहते हैं।”

‘माई बर्थडे सॉन्ग’ शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें संजय सूरी और नोरा फतेही भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493