मेलबर्न, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश महिला टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने मंगलवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन की शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
महिला एकल वर्ग के पहले दौर में कोंटा ने अमेरिका की मेडिसन ब्रेंग्ले को मात दी।
टूर्नामेंट की नौंवी सीड कोंटा ने मेलबर्न पार्क में खेले गए इस मैच में मेडिसन को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से मात दी। उनका सामना अब दूसरे दौर में अमेरिकी खिलाड़ी बर्नार्डा पेरा से होगा।
मैच के बाद एक बयान में कोंटा ने कहा, “मैं इस मैच का आनंद ले रही थी। आज का दिन अच्छा था। स्टेडियम लगभग भरा हुआ था। मैं इस मैच को खेलने के लिए सच में उत्साहित थी।”
dharmpath.com dharmpath