अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराए केंद्र सरकार : सिंघल

imagesलखनऊ- विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संरक्षक अशोक सिंघल ने बुधवार को मुस्लिम समाज से आग्रह करते हुए कहा कि वे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराए। इलाहाबाद में बुधवार को सिंघल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कही। उन्होंने कहा, “राम मंदिर का निर्माण इस्लाम के खिलाफ नहीं है। अयोध्या, काशी और मथुरा से अपना दावा वापस लेकर भारतीय मुसलमान शांतिपूर्वक रहें। इससे हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच परस्पर मधुर संबंधों का एक स्थायी भाव भी खड़ा होगा।”

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मिलेनियम पर्व पर अमेरिका में भारतीय संतों को आश्वस्त किया था कि भाजपा को बहुमत मिलने पर राम मंदिर का निर्माण होगा। ऐसे में मोदी सरकार को इस दिशा में गंभीरता से प्रयत्नशील और सक्रिय होना चाहिए।

मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने कानून बनाने की भी वकालत की। कहा कि इसके लिए बाबरी एक्शन कमेटी के साथ बैठक कर सहमति बनाई जानी चाहिए।

उन्होंने मोदी का परिचय दुनिया में स्वाभिमानी हिंदू के रूप में होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज दुनिया में स्वाभिमान से रहे, विहिप का यह लक्ष्य है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493