अयोध्या में राम मंदिर के लिए स्वामी ने दी सर्वोच्च न्यायालय में याचिका

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दायर याचिका में स्वामी ने कहा है कि मुस्लिम देशों में सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़क के निर्माण आदि के लिए मस्जिद को एक जगह से दूसरी जगह स्थानान्तरित किए जाने के प्रचलन है, जबकि मंदिर जहां एक बार बन जाता है उसे छुआ भी नहीं जाता।

उन्होंने कहा कि अयोध्या की विवादित मस्जिद को सरयू नदी के पास किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है, जबकि राम मंदिर का निर्माण इस स्थान पर किया जा सकता है।

न्यायालय ने कहा कि यह मामला उस पीठ के समक्ष रखा जाएगा, जो पहले ही राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद से संबंधित अन्य मामलों को देख रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493