अयोध्या विवाद : मध्यस्थता समिति को 15 अगस्त तक समय (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अयोध्या विवाद को सुलझाने के लिए समय-सीमा को बढ़ाते हुए मध्यस्थता समिति को 15 अगस्त तक का समय दिया है।

अदालत ने कहा कि समिति के सदस्य मध्यस्थता प्रक्रिया में किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं कर रहे।

अदालत ने पाया कि समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एफ.एम.आई. कलीफुल्ला ने अब तक मध्यस्थता प्रक्रिया में प्रगति का संकेत दिया है और कार्य को पूरा करने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है।

अदालत ने मध्यस्थता प्रयासों पर विवरण का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

मध्यस्थता के संबंध में एक वकील के प्रश्न के जवाब में अदालत ने कहा, “हम आपको नहीं बताएंगे कि क्या प्रगति हुई है, यह गोपनीय है। ”

मध्यस्थता प्रयासों पर एक रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अदालत ने यह फैसला लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493