अयोध्या:राम नगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम को विराजमान हुए लगभग 6 महीने पूरे हो चुके हैं. रामलला के विराजमान होने के बाद से अब तक करीब 2 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों को भगवान की पूजा-अर्चना करने का मौका मिला है. अभी भी एक लाख से ज्यादा राम भक्त रोजाना अयोध्या पहुंच रहे हैं. जब कोई भक्त मंदिर जाता है तो उसके मन में यह इच्छा होती है कि वह भगवान के साथ फोटो लें. 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अब जब रामलला विराजमान हो चुके हैं तो भक्तों की इच्छा है कि वह प्रभु राम के साथ एक तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर लें. इसी बात को ध्यान में रखते हुए ‘राम मंदिर ट्रस्ट’ ने भक्तों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है.
dharmpath.com dharmpath