‘अय्यारी’ को सीबीएफसी की मंजूरी मिलना बाकी

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘अय्यारी’ की रिलीज को केवल एक सप्ताह बाकी है, लेकिन अभी फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की मंजूरी मिलना बाकी है।

सूत्रों ने सोमवार को जानकारी दी कि रक्षा मंत्रालय ने पिछले सप्ताह फिल्म की समीक्षा की और फिल्म-निर्माताओं को अभी रिलीज की अनुमति नहीं मिली है।

निर्माताओं के मुताबिक, ‘अय्यारी’ की स्क्रीनिंग के बाद रक्षा मंत्रालय ने रिवाइजिंग कमिटी को फिल्म में कई बदलाव सुझाए हैं।

फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि यह फिल्म सेना की पृष्ठभूमि पर निर्मित है।

फिल्म में अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, रकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

भले ही फिल्म रिलीज की तारीख 9 फरवरी तय की गई है, लेकिन जब तक सीबीएफसी से मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक निर्माता फिल्म रिलीज नहीं कर पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493