उप्र में आंशिक बदली, तापमान गिरा

लखनऊ, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह का बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार मंगलवार को भी बदली का असर रहेगा। लेकिन बारिश होने की सम्भावना काफी कम ही है। ऐसी परिस्थति में पारे में एक दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है।

गुप्ता के अनुसार पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24 तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 10.5 डिग्री, इलाहाबाद 13 डिग्री और झांसी का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493