‘अय्यारी’ से ‘अ वेडनेस डे’ टीम की हो रही वापसी

मुंबई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। नीरज पांडे की ‘अय्यारी’ के ट्रेलर को दर्शकों और आलोचकों से सराहना मिल रही है लेकिन इस फिल्म से लोकप्रिय फिल्म ‘अ वेडनेस डे’ की टीम की दोबारा वापसी भी होने जा रही है।

फिल्म में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच गुरु-शिष्य के किरदार में हैं लेकिन इसके साथ ही नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर भी हैं। इन दोनों ही फिल्मों के निर्देशक नीरजपोंडे हैं। इस तरह ‘अ वेडनेस डे’ की टीम इस नई फिल्म के जरिए फिर वापसी कर रही है।

इस मौके पर नीरज पांडे कहते हैं, “मुझे याद हैं की अ वेडनेस डे की ज्यादातर शूटिंग एक निर्माणाधीन इमारत में हुई थी और हमने अय्यारी की शूटिंग की शुरुआत भी निर्माणाधीन इमारत से ही की है। अ वेडनस डे की रिलीज को 10 साल हो गए हैं और 10 साल बाद यह टीम एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।”

अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा वफादार और आज्ञाकारी अधिकारी जय बख्शी की भूमिका में हैं, जो कर्नल अभय सिंह उर्फ मनोज बाजपेयी को अपना गुरु मानते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या होगा जब ये दोनों एक दूसरे के खिलाफ हो जाएंगे।

‘अय्यारी’ 26 जनवरी 2018 को देशभर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493