रोम, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिओरेंतीना को 0-1 से मात देकर लाजियो कोपा इटालिया 2017-18 सीजन के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रोम के ओलम्पिक स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए इस मैच को देखने के लिए 30,000 दर्शक मौजूद थे।
इस मैच की शुरुआत के बाद सेनाड लुलिक ने छठे मिनट में ही गोल कर लाजियो को 1-0 की बढ़त दे दी थी।
इसी बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए लाजियो ने फिओरेंतीना को 1-0 से हराया।
इस टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार रात खेला जाएगा।
इसके बाद, अन्य दो क्वार्टर फाइनल मैच अगले सप्ताह खेले जाएंगे। इसमें सेरी-ए के क्लब नपोली का सामना एटलांटे से होगा, वहीं दूसरी ओर जुवेंतस का सामना तोरीनो से होगा।
dharmpath.com dharmpath