अरखाम मनोचिकित्सालय की पृष्ठभूमि में बन सकती है ‘बैटमैन’

लॉस एंजेलिस, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बेन एफलेक अभिनीत आगामी बैटमैन एकल फिल्म ‘बैटमैन’ डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक्स बुक्स के काल्पनिक मनोरोग अस्पताल अरखाम मनोचिकित्सालय की पृष्ठभूमि में बन सकती है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बैटमैन ऑन फिल्म’ के मुताबिक, इस एकल फिल्म में अरखाम में कैद बैटमैन अपने दुश्मनों से जूझता दिखाई देगा।

यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि यह एकल फिल्म वीडियो गेम ‘अरखाम असायलम’ का अनुरूपण है या ग्रांट मोरिसन के ग्राफिक उपन्यास ‘अरखाम असायलम : ए सीरियर हाउस ऑन सीरियस अर्थ’ का।

फिल्म की पटकथा एफलेक और ‘वंडर वूमेन’ के जियोफ जोन्स ने लिखी है।

हालांकि अभी फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अभिनेता का कहना है कि फिल्म की कहानी मौलिक है, जिसमें कॉमिक बुक श्रृंखला ‘बैटमैन’ के कुछ अंश लिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493