खाद्य विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण

इस दौरान पूरा मिष्ठान एवं किराना कारोबार बंद हो गया। तमाम व्यापारी अपनी दुकानें खुली छोड़कर भाग गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक दर्जन से अधिक दुकानदारों के यहां से नमूने लिए। बुधवार को बाजार में जैसे ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी पहुंचे, दुकानदारों में भगदड़ मच गई। अधिकांश मिठाई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। जो दुकानदार अपनी दुकानें बंद नहीं कर पाए, उनके यहां से नमूने लिए गए।

जामा मस्जिद के सामने डल्ला स्वीट्स की पुरानी दुकान पर बाबू राम राठौर के यहां से मिठाई के नमूने लिए गए। अमित तेल वाले एव चिंतामणि राठौर किराना, पम्मी किराना से भी नमूने लिए गए।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर मिलावट खोरी के चलते दुकानों पर औचक निरीक्षण व छापेमारी की गई, ताकि जनता को मिलावट खोरों से बचाकर उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग किया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493