जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने अरब शिखर सम्मेलन के भाग के रूप में अरब विदेश मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि सभी देश फिलिस्तीनी मुद्दे की केंद्रीयता पर सहमत हैं और क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता प्राप्त करने के लिए दोनों देशों फिलीस्तीन और इजरायल के आपसी समाधान के तहत फिलीस्तीनियों के खिलाफ अन्याय समाप्त करने के लिए यह आधारभूत आवश्यकता है।
सीरिया मसले पर मंत्री ने कहा कि अरब देशों ने जिनेवा सम्मेलन-1 और संघर्ष विराम व राजनीतिक समस्या के निपटारे के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा पारित 2254 प्रस्ताव के संदर्भ में राजनीतिक समाधना की आवश्यकता पर सहमति जताई है।
उन्होंने कहा कि अरब देशों को सभी मुद्दों पर आम सहमति बनाने की जरूरत है और इस बात पर जोर दिया कि यह अरब दुनिया के सामने एक चुनौती होगी।
अरब लीग के महासचिव अहमद अब्दुल गेईत ने सोमवार को अपने संबोधन में कहा कि अरब देशों को 22 सदस्यीय लीग के कमजोर बजट को समर्थन की जरूरत है।
उन्होंने रेखांकित करते हुए कहा, “पिछेल दो सालों से अरब लीग का बजट गंभीर रूप से घाटे से गुजर रहा है। यह लीग जो कि अरब की एकता और एकजुटता की स्थिति को दर्शाती है। यह अपने कार्यो को निभाने में सक्षम बनाए बिना अपने कर्तव्यों को पूरा नहीं कर सकती है।”
क्षेत्र में शरणार्थियों की स्थिति पर उन्होंने उनकी मेजबानी करने वाले देशों को और सहयोग व समर्थन देने का आग्रह किया।
dharmpath.com dharmpath