अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के पायलटों की तलाश तेज

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पवन हंस लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर बुधवार देर शाम अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के पायलटों की तलाश जोर-शोर से की जा रही है।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा दक्षिण मुंबई से 80 समुद्री मील दूर अरब सागर में एसएलक्यू तेल रिग के पास हुआ। खोजबीन में जुटी टीम के सदस्यों को हेलीकॉप्टर के दरवाजे का एक हिस्सा मिला है।

पवन हंस डॉफिन एएस 365-एन3 हेलीकॉप्टर जब हादसे का शिकार हुआ तब उस पर दो पायलट सवार थे। इस हेलीकॉप्टर में 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। यह समुद्र में स्थित तेल प्लेटफॉर्म पर रात में उतरने का अभ्यास कर रहा था। हादसे का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।

पायलटों के नाम कमांडर ई. सैमुअल तथा सह पायलट टी.के. गुहा हैं। दोनों मुंबई में पीएचएल आवासीय परिसर के बाशिंदे बताए गए हैं।

इस वक्त भारतीय तटरक्षक के दो जहाजों को हादसे वाले स्थल की ओर रवाना किया है। पोरबंदर बंदरगाह से भी एक जहाज को तलाशी के लिए भेजा गया है, जिस पर एक हेलीकॉप्टर भी है। दमन और पोरबंदर से दो डॉर्नियर हेलीकॉप्टर भी गुरुवार सुबह रवाना किए गए।

हादसे के बाद ही भारतीय नौसेना ने अपने कई जहाजों को लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में रवाना कर दिया, लेकिन सुबह धुंध होने के कारण राहत अभियान में देरी हुई।

सरकारी उपक्रम पीएचएल के बेड़े में इस वक्त चार दर्जन छोटे व बड़े हेलीकॉप्टर हैं और यह तेल कंपनियों को समुद्र तटीय संचालन में सेवा देने के साथ-साथ दुर्गम पहाड़ी इलाकों में पर्यटन सेवा भी मुहैया कराती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493