टेनिस : पेरिस मास्टर्स के अंतिम-16 दौर में पहुंचे नडाल, फेडरर और मरे

पेरिस, 5 नवंबर (आईएएनएस)। रोजरर फेडरर, राफेल नडाल और एंडी मरे सहित सभी अग्रणी वरीय खिलाड़ी यहां जारी पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में पहुंच गए हैं।

हाल ही में इस साल का अपना छठा खिताब जीतने वाले फेडरर ने इटली के आंद्रेस सेप्पी को 47 मिनट में 6-1, 6-1 से हराया। फेडरर ने बासेल में नडाल को हराकर अपने करियर का 88वां खिथाब जीता था।

सेप्पी और फेडरर के बीच 14 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 13 में सेप्पी की हार हुई है। इस साल के आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में सेप्पी ने फेडरर को हराया था।

सातवें वरीय नडाल भी सीधे सेटों में मिली जीत के साथ अगले दौर में पहुंच गए हैं। नडाल ने चेक क्वालीफायर लुकास रोसोल को 6-2, 6-2 से हराया।

दूसरे वरीय मरे ने क्रोएशिया के किशोर बोर्ना कोरिक को 6-1, 6-2 से हराया। वह अब अंतिम-16 दौर में बेल्जियम के डेविड गोफिन से भिड़ेंगे। गोफिन ने सर्बिया के डुसान लाजोविक को 6-2, 6-2 से हराया।

क्रोएशिया के मारिन सिलिक और स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को हालांकि हार मिली है। सिलिक को बुल्गारिया के दिमित्रोव ग्रिगोर ने 7-6(3), 7-6(2) से हराया।

इसी तरह लोपेज को सर्बिया के विक्टर ट्रायोस्की के हाथों 6-7 (7), 7-5, 6-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493