अरब स्वास्थ्य प्रदर्शनी में शामिल 100 से अधिक भारतीय कंपनियां

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में 30 जनवरी से शुरू हुई विश्व की दूसरी और मध्य एशिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य प्रदर्शनी ‘अरब हेल्थ-2017’ में भारत की 100 से अधिक कंपनियां हिस्सी ले रही हैं।

इस प्रदर्शन का आयोजन दो फरवरी तक होगा। इस प्रदर्शनी में भारत की भागीदारी का ब्रेंडिग साझेदार इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन (आईबीईएफ) है।

दुबई के ‘इंटरनेशनल कोनवेन्शन और एक्जिबिशन सेंटर’ में आयोजित इस प्रदर्शनी में 160 देशों के 100,000 से अधिक स्वास्थ्य सेवा पेशेवर हिस्सा लेंगे। इसमें 4,000 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

इस समय भारतीय स्वास्थ्य बाजार का वर्तमान मूल्य 10 अरब अमेरिकी डॉलर है और 2025 तक इसके 25 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। एशिया में भारत का स्वास्थ्य बाजार चौथा सबसे बड़ा बाजार है।

भारतीय सरकार की मदद के जरिए आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में तीन मेडिकल प्रौद्योगिकी पार्को का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही कई विकास और प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों पर काम किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में मेडिकल टेक्नाल्जी, लैब्रोटरी इक्वीपमेंट, डाइगनोस्टिक, फिजियोथेरेपी, आर्थोपेडिक टेक्नाल्जी, हेल्थकेयर में इंफॉरमेशन एवं कम्यूनिकेशन टेक्नाल्जी, सर्जिकल प्राडक्ट्स एवं सर्विसेज, हेल्थकेयर बिल्डिंग टेक्नाल्जी, मेडिकल सर्विसेज, रेडियोलॉजी, कंसल्टिंग सर्विसेज हेल्थकेयर, कार्डियोलॉजी एवं मेडिकल पब्लीकेशन के जानकार हिस्सा ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493