अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के सफाईकर्मी को दिल्ली बुलाया, गले लगाकर साथ खाया खाना

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर गुजरात के एक सफाई कर्मचारी हर्ष सोलंकी और उसके परिवार की मेजबानी की. अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारी को गले लगाया और पूरे परिवार के साथ बैठकर खाना खाया. केजरीवाल ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी पर अपना प्यार बरसाते हैं क्योंकि यह उनके लिए काम करती है. हर्ष सोलंकी ने पश्चिम विनोद नगर स्थित दिल्ली सरकार के सर्वोदय कन्या विद्यालय, एक सरकारी अस्पताल और एक मोहल्ला क्लिनिक का भी दौरा किया. बाद में सोलंकी ने केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात के दौरान उन्हें बी.आर. आंबेडकर की एक तस्वीर भी भेंट की.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बेहद खुशी का पल रहा. वे मेरे परिवार के साथ बैठे और हमने दोपहर का भोजन किया. हमारे पास तुच्छ राजनीति के लिए समय नहीं है, हम जनता के लिए काम करते हैं, इसलिए जनता हमे पसंद करती है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझसे मिलने के वास्ते इतनी दूर आने के लिए मैं उनका (सोलंकी परिवार) आभारी हूं. जब मैं दोबारा अहमदाबाद जाऊंगा, तो मैं उनके साथ भोजन करने उनके घर जाऊंगा.’’ सोलंकी ने कहा कि एक नेता द्वारा मेजबानी किया जाना उनके लिए गर्व का क्षण था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493