Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » अरविंद पनगड़िया बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष

अरविंद पनगड़िया बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष

January 5, 2015 3:54 pm by: Category: भारत Comments Off on अरविंद पनगड़िया बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष A+ / A-

92921ee23eb1143d8a753099d2cced2cनई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)| अर्थशास्त्री अरविंद पनगड़िया को नवगठित राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय तथा रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व महानिदेशक वी.के.सारस्वत आयोग के पूर्णकालिक सदस्य होंगे।

उल्लेखनीय है कि योजना आयोग की जगह पर नवीन संस्थान राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग का गठन किया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रेल मंत्री सुरेश प्रभु तथा कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह आयोग के पदेन सदस्य होंगे।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, समाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्री थावर चंद गहलोत तथा मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी विशेष आमंत्रित रूप में आयोग का हिस्सा होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नीति आयोग के अध्यक्ष होंगे।

अरविंद पनगड़िया बने नीति आयोग के उपाध्यक्ष Reviewed by on . नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)| अर्थशास्त्री अरविंद पनगड़िया को नवगठित राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक व नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)| अर्थशास्त्री अरविंद पनगड़िया को नवगठित राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक व Rating: 0
scroll to top