इटानगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों- अलो लिबांग, बमांग फेलिक्स और महेश चाई को शामिल किया।
राजभवन से जारी एक बयान में शनिवार को इसकी पुष्टि की गई और जानकारी दी गई कि राज्यपाल वी. शनमुगानाथन ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पेमा खांडू, कंे द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू, विधानसभा अध्यक्ष टी.एन. थोंगडोक और कई अन्य कैबिनेट मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
प्रदेश की पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) सरकार पिछले साल 31 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में तब्दील हो गई थी। मुख्यमंत्री खांडू सहित पीपीए के 43 में से 33 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।
प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या अब 45 है।
dharmpath.com dharmpath