गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। सेना ने गुरुवार को स्वीकार किया कि म्यांमार सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में उग्रवाद-रोधी कार्रवाई के दौरान ‘पहचान में गलती’ की वजह से जवानों की गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
21 पारा (स्पेशल फोर्सेज) के जवानों द्वारा बुधवार रात चांगलांग जिले में एक अभियान के दौरान थिंगतू गेमू (35) की गोली लगने से मौत हो गई।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने एक बयान में कहा कि गेमू घटनास्थल पर आ गया। जवानों ने चुनौती देते हुए रुकने को कहा, लेकिन उसने वैसा नहीं किया।
प्रवक्ता ने कहा, “खूंखार उग्रवादियों के उस जगह पर आने की खुफिया सूचना के बाद जवान उस खास इलाके में घात लगाए हुए थे।”
बयान के मुताबिक, “इसी दौरान वह व्यक्ति उस जगह पर आ गया और चुनौती देने पर उसने बेहद संदिग्ध गतिविधि का इजहार किया और जवानों की ओर बढ़ने लगा। इस वजह से उस पर गोली चलाने पर बाध्य होना पड़ा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। यह पहचान में गलती का मामला है।”
dharmpath.com dharmpath