अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन संविधान के खिलाफ : आप

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में एक निर्वाचित सरकार को निलंबित करना और राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश ‘संविधान के खिलाफ’ है।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने यहां संवाददाताओं को बताया, “संविधान किसी भी राज्य में निर्वाचित सरकार को निलंबित कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुमति नहीं देता। यह संविधान के खिलाफ है।”

कोजरीवाल ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की केंद्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा को ‘गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान की हत्या’ करार दिया।

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। राज्य से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493