अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन की केजरीवाल ने निंदा की

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के कदम की मंगलवार को निंदा की। इस संदर्भ में उन्होंने भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी की उस चिंता का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने देश में आपातकाल जैसे हालात होने की बात कही थी।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की केंद्र सरकार की सिफारिश को मंजूरी दिए जाने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन। आडवाणी जी सही कह रहे थे कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं।”

केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि एक निर्वाचित सरकार को निलंबित कर अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश संविधान के खिलाफ है।

आडवाणी ने जून 2015 में एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा था, “मौजूदा समय में लोकतंत्र को कुचलने की क्षमता रखने वाली ताकतें मजबूत हैं।”

केजरीवाल ने उस समय भी आडवाणी के बयान का समर्थन किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493