अरुण जेटली ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा सांसद के नए कार्यकाल के लिए रविवार को शपथ ली।

जेटली ने संसद में राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के कक्ष में शपथ ली।

जेटली के अलावा भाजपा के अनंत कुमार, राज्य में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शपथ ली।

जेटली को दो अप्रैल को सदन का नेता नियुक्त किया गया था लेकिन वह खराब स्वास्थ्य की वजह से शपथ नहीं ले सके थे। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।

किडनी संबंधित बीमारियों से जूझ रहे जेटली को छह अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493