अर्चना कोचर के लिए कैटवॉक करेंगी उर्वशी रौतेला

हैदराबाद, 22 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर डिजाइनर अर्चना कोचर यहां वेडिंग वॉस फैशन शो में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ ‘ग्रैंड रॉयल वेडिंग’ नामक ब्राइडल कलेक्शन पेश करेंगी। रैंप पर उर्वशी शोजस्टॉपर के रूप में दिखाई देंगी।

यहां वेस्टिन पर रविवार को कोचर अपना संग्रह पेश करेंगी।

बयान के मुताबिक, उनके नए संग्रह में संगीत, कॉकटेल, शादी और रिसेप्शन सहित विभिन्न समारोहों के लिए चार संग्रह शामिल होंगे। इसमें लखनवी लहंगा, अनारकली, भारी ब्राइडल लहंगा और इंडो वेस्टर्न साड़ी इत्यादि शामिल हैं।

अर्चना कोचर ने कहा, “मुझे लगता है कि यह अद्भुत पहल है कि एक ही छत के नीचे शादी से संबंधित सबकुछ एक-साथ उपलब्ध होना। शादी व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण है, जहां दूल्हा और दुल्हन और यहां तक की उनके परिवार को भी बेहतरीन दिखना होता है।”

उन्होंने कहा, “इसलिए यहां सभी के लिए सबकुछ है। संग्रह पारंपरिक और समकालीन है और इसमें पुरुषों के कपड़े भी शामिल हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493