जेरूसलेम, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में इजरायल अपने खिलाड़ियों का सबसे बड़ी टीम भेज रहा है। इस बात की घोषणा गुरुवार को की गई।
उसकी उम्मीद चार साल पहले लंदन ओलम्पिक-2012 के बुरे प्रदर्शन को सुधारने की होगी, जहां वह एक भी पदक हासिल नहीं कर पाया था।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इजरायल के दल में कुल 47 खिलाड़ी होंगे जो 16 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
लंदन ओलम्पिक में इजरायल एक भी पदक हासिल नहीं कर सका था, जबकि बीजिंग ओलम्पिक-2008 में शहार जुबारी ने विंडसरफर स्पर्धा में देश को कांस्य पदक दिलाया था।
ओलम्पिक के इतिहास में इजरायल ने कुल 16 पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें एथेंस ओलम्पिक-2004 में विंडसरफर गाल फ्रीडमैन द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath