अर्चना पूरन सिंह के बेटे अभिनेता बनना चाहते हैं

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी से दो बेटे -आर्यमन और आयुष्मान हैं, जो अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

अर्चना ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “उन्होंने मनोरंजन उद्योग में आने की योजना बनाई है, लेकिन फिलहाल दोनों पढ़ाई कर रहे हैं और ड्रामा और थिएयर सीख रहे हैं। दोनों अभिनेता बनना चाहते हैं, लेकिन यह उन पर है कि दोनों इसके लिए कितना मेहनत करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “दोनों अभिनय की कला सीख रहे हैं। वे अभी युवा है.. उम्मीद करती हूं कि वे दो-तीन सालों में अपने सपने को पूरा करने में सक्षम होंगे।”

दो बड़े होते बच्चों की मां अर्चना (56) ने यह भी कहा कि उनके लिए अब अधिक परियोजनाओं पर ध्यान देना कितना आसान हो गया है।

उन्होंने कहा, “परिवार और काम में संतुलन बरकरार रखना काफी महत्वपूर्ण है.. पहले मैं ज्यादा परियोजनाओं पर काम नहीं कर पाती थी, क्योंकि मेरे बेटे छोटे थे। लेकिन अब, मैं आसानी से ढेर सारा काम कर सकती हूं, अधिक फिल्में और शो साइन कर सकती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493