अर्जुन कपूर और वरुण धवन का नया ‘कैटरीना कैफ क्लब’

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेताओं अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने दोस्ती और मस्ती के साथ एक नया ‘क्लब’ ‘आई लव कैटरीना कैफ’ शुरू किया है। उन्होंने अभिनेत्री कैटरीना कैफ को एक बड़ी ट्रॉफी पेश की है।

बुधवार शाम, अर्जुन ने सोशल मीडिया पर कैटरीना और वरुण के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए यह मजेदार खुलासा किया, “तो वरुण और मैं एक नया फैन क्लब ‘वी लव केके उर्फ कैटरीना कैफ’ शुरू कर रहे हैं। यहां हम उन्हें बिना किसी कारण के पुरस्कार देते हुए दिख रहे हैं। और हां, कैटरीना जो डालमेशियन ट्रॉफी पकड़े हैं वह हमारी वफादार दोस्ती को दिखाती है क्योंकि ये दोस्ती ‘फर्स्टक्लास’ है।”

इससे पहले, वरुण और अर्जुन ने ‘आई हेट कैटरीना कैफ क्लब’ शुरू किया था। लेकिन अब लगता है कि वे वफादार दोस्त बन गए हैं। इससे पहले 2018 में ‘आई हेट कैटरीना कैफ क्लब’ के 15 साल होने पर कैटरीना ने भी एक पोस्ट शेयर किया था।

कैटरीना ने वरुण और अर्जुन के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, “बॉएज, इन लोगों के साथ 15 साल। हेट क्लब से. मुझे लगता है और ज्यादा प्यार और समझदारी तक। शर्त लगा लो मैंने तुम्हें पुरानी याद दिला दीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493