‘जंगली’ की अभिनेत्री ने कहा, विद्युत शानदार हैं

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘जंगली’ से बॉलीवुड में पदार्पण कर रहीं अभिनेत्री आशा भट्ट ने अपने सह कलाकार विद्युत जामवाल को शानदार बताते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान माानसिक और शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।

विद्युत के साथ तथा जंगल में काम करने के बारे में बात करते हुए आशा ने आईएएनएस से कहा, “विद्युत शानदार हैं। हम खाने और फिटनेस को लेकर मिलते-जुलते हैं। वे वास्तव में सकारात्मक व्यक्ति हैं। वे हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं और एक कलाकार और इंसान के तौर पर अपना योगदान देते हैं।”

उन्होंने कहा, “इस फिल्म में शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत ज्यादा मेहनत हुई। जंगल में शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ मजेदार भी रहा। हमने बहुत कुछ सीखा।”

बॉलीवुड में आने से पहले आशा कर्नाटक से एक सौन्दर्य प्रतियोगित जीत चुकी थीं। उन्होंने 2014 का ‘मिस सुपरानेशनल’ का खिताब जीता और यह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

बॉलीवुड में पदार्पण के लिए उत्साहित अभिनेत्री ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। इस समय मेरे दिमाग में कई भावनाएं आ रही हैं।”

एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जंगली’ का निर्देशन चक रसेल ने किया है तथा इसका निर्माण ‘जंगली पिक्चर्स’ ने किया है।

फिल्म में पूजा सावंत, आशा भट्ट और अतुल कुलकर्णी ृप्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आगामी शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493