अर्जुन कानूनगो के आदर्श ए.आर. रहमान

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ‘बाकी बातें पीने बाद’ से मशहूर हुए गायक अर्जुन कानूनगो का कहना है कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान बॉलीवुड में उनके कुछ गिने-चुने आदर्शो में से एक हैं।

अर्जुन ने कहा, “बॉलीवुड में मेरे कुछ गिने-चुने आदर्शो में ए.आर. रहमान भी हैं। मुझे उनके दो गीत बहुत पसंद हैं। मेरा मानना है कि ये उनके अब तक के बेहतर गीत हैं।”

उन्होंने एक बयान में कहा, “लेकिन मेरे पसंदीदा गीतों में फिल्म ‘मीनाक्षी : अ टेल ऑफ थ्री सीटीज’ से ‘छिन्नम्मा चिलक्कम्मा’ ‘और हम्मा हम्मा’ है।”

उभरते गायक अर्जुन ने हंगामा डॉट कॉम के कार्यालय में अपने दौरे के दौरान ए.आर. रहमान को अपना आदर्श बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493