मिलान, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उरुग्वे के डिफेंडर मार्टिन काकेरेस इटली के दिग्गज फुटबाल क्लब एसी मिलान से जुड़ सकते हैं।
काकेरेस बीते साल जून से किसी टीम से नहीं जुड़ सके हैं।
जुवेंटस के लिए खेल चुके काकेरेस को एसी मिलान के प्रबंध निदेशक एड्रियानो गालियानो ने चोटिल मैटी दे स्कालियन और लुका एंटन इली के स्थानापन्न के तौर पर टीम में शामिल करने का फैसला किया है।
अगर दोनो पक्ष इस करार को लेकर सहमत हुए तो फिर बार्सिलोना के लिए खेल चुके काकेरेस का जल्द ही मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जा सकता है।
29 साल के काकेरेस बहुउद्देशीय डिफेंडर हैं और वह कई स्थानों पर एक साथ खेल सकते हैं। इससे वह मिलान के कोच विंसेंजो मोंटेलो के लिए पसंदीदा खिलाड़ी बन सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath